by on | 2026-02-27 22:16:44
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3009
बेबाक 24 की पड़ताल में सामने आया है कि कुल्हड़ियां गांव के सामने गंगा नदी में कई एकड़ क्षेत्रफल को बालू माफियाओं ने खदान में तब्दील कर दिया है। मानक और नियमों को ताक पर रखकर माफिया मशीनों से 10 फीट तक गहरी खुदाई कर रहे हैं। इस बेखौफ खनन से न सिर्फ प्राकृतिक तट रेखा नष्ट हो रही है, बल्कि तटवर्तीय गांवों पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह काला खेल पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार गंगा के कटान को रोकने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ बालू माफिया अवैध खनन कर उन योजनाओं की नींव खोद रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कागजी कार्रवाई के बजाय स्थलीय निरीक्षण कर इस लूट को तत्काल रोका जाए।
सिर्फ कुल्हड़ियां ही नहीं, बल्कि सोहांव के पास चल रहा खनन कार्य भी सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोग दबी जुबान से बताते हैं कि यहाँ खनन का पट्टा कहीं और आवंटित है, लेकिन माफिया अपनी मर्जी से किसी भी क्षेत्र का सीना छलनी कर रहे हैं। 'पट्टा कहीं, दोहन कहीं' का यह खेल अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
बेबाक टिप्पणी:
जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो गंगा मैया को कौन बचाए? रात भर चलने वाला यह 'सफेद खेल' क्या वाकई प्रशासनिक अफसरों की नजरों से ओझल है या फिर अंधेरे में बहती 'मलाई' ने सबकी आंखों पर पट्टी बांध दी है?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'