by on | 2026-03-20 17:10:58
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3226
हत्या के विरोध में उतरे छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। भोजूबीर चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। बाजार पूरी तरह बंद करा दिए गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी और शांति बनाए रखने की अपील की है।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हत्या का मुख्य आरोपी मंजीत चौहान (एमए द्वितीय वर्ष का छात्र) पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का रहा है। मंजीत ने सुनियोजित तरीके से बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को निशाना बनाया। प्रिंसिपल कार्यालय के सामने जिस दुस्साहस के साथ चार राउंड फायरिंग की गई, उसने कॉलेज की 'अनुशासन' वाली छवि को लहूलुहान कर दिया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक अपराधी प्रवृत्ति का छात्र आखिर पिस्टल लेकर कैंपस के भीतर कैसे पहुंचा? कॉलेज प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खुल चुकी है। हत्या के बाद आरोपी का दीवार फांदकर भाग जाना यह बताता है कि उसे कैंपस के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी और उसे किसी का खौफ नहीं था।
बेबाक टिप्पणी:
जब शिक्षा के मंदिर में किताबों की जगह कट्टे गरजने लगें, तो समझ लीजिए कि व्यवस्था आईसीयू में है। पुलिस कमिश्नर की सक्रियता अपनी जगह है, लेकिन सवाल तो कॉलेज प्रशासन से भी पूछा जाएगा कि उनकी नाक के नीचे 'खून की ये पटकथा' कैसे लिखी गई? क्या अब छात्रों को सुरक्षा के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'