by on | 2026-03-15 20:43:49
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3283
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अस्पताल की पैथोलॉजी लैब, जो कि ओपीडी और इमरजेंसी की रीढ़ मानी जाती है, उसे मयखाने में तब्दील कर दिया गया है। लैब टेक्नीशियन और कुछ संविदा कर्मचारी ड्यूटी के वक्त ही मेज पर तीन गिलास में शराब और प्लेट में नॉनवेज सजाकर 'पार्टी' मूड में हैं। बगल में करोड़ों की मशीनें रखी हैं और सामने सरकारी रसूख का नशा। सवाल यह है कि जो हाथ शराब के नशे में कांप रहे हों, वो मरीजों की जांच रिपोर्ट में कितनी सटीकता बरतते होंगे?
यह पहली बार नहीं है जब दीनदयाल अस्पताल सुर्खियों में है। अभी कुछ महीने पहले ही इसी अस्पताल के कर्मचारियों का स्टाफ नर्सों के साथ भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। उस वक्त सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त नाराजगी जताई थी, लेकिन नतीजा क्या निकला? 'ढाक के वही तीन पात'। केवल चेतावनी देकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। शायद इसी 'नरम रुख' का नतीजा है कि आज कर्मचारी अस्पताल को पिकनिक स्पॉट समझ बैठे हैं।
मामला गरमाया तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. आरएस राम ने इसे 'शर्मनाक' करार देते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बनारस की जनता पूछ रही है कि क्या यह जांच भी पिछली बार की तरह फाइलों में दफन हो जाएगी? या फिर इस बार इन 'सफेदपोश' शराबियों पर ऐसी गाज गिरेगी जो दूसरों के लिए नजीर बने?
बेबाक टिप्पणी: > सरकारी अस्पतालों में गरीब इस उम्मीद में आता है कि उसे नया जीवन मिलेगा, लेकिन यहाँ तो कर्मचारी ही 'नशे' में चूर हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं और इलाज की जगह अय्याशी होने लगे, तो सिस्टम को 'बीमार' कहना गलत नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्री जी, केवल आदेश से काम नहीं चलेगा, अब इन 'अजगरों' पर हंटर चलाने का वक्त आ गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'