by on | 2026-03-14 22:44:54
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3294
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर): कलम जब बेबाक चलती है, तो सिस्टम के बंद दरवाजों के पीछे छिपे सफेदपोशों के भी पसीने छूट जाते हैं। मुहम्मदाबाद क्षेत्र में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी के जरिए चांदी काटने वाले सिंडिकेट की अब खैर नहीं है। बेबाक 24 की खबर का असर हुआ कि प्रशासन की नींद टूटी और तंत्र सीधे एक्शन मोड में आ गया। उपजिलाधिकारी (SDM) डॉ. हर्षिता तिवारी ने शनिवार को गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों की जमकर क्लास ली और दो टूक चेतावनी दी— "सुधर जाओ, वरना सलाखें तैयार हैं!"
बेबाक 24 की खबर का असर: 'अखंड' साम्राज्य में खलबली
गौरतलब है कि मुहम्मदाबाद में गैस की कालाबाजारी और अवैध खेल को बेबाक 24 ने पूरी प्रमुखता के साथ उजागर किया था। खबर के वायरल होते ही प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई, जिसका नतीजा शनिवार को हुई इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के रूप में सामने आया।
सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान 'अंसारी गैंग' के बेनामी साम्राज्य के कथित सारथी और खास एजेंसी संचालक अखंड प्रताप राय के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थीं। जो शख्स कल तक व्यवस्था को ठेंगे पर रख रहा था, आज वह प्रशासन की सख्ती के आगे 'छत' ताकता नजर आया।
SDM की दो टूक: कालाबाजारी की तो खैर नहीं!
समीक्षा बैठक में डॉ. हर्षिता तिवारी ने कड़े लहजे में कहा कि ईंधन की आपूर्ति और वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए:
स्टॉक छिपाया तो नपेंगे: गैस और पेट्रोल की कृत्रिम कमी दिखाकर जनता को परेशान करने वालों पर सीधे FIR दर्ज होगी।
निगरानी का सख्त घेरा: अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे हर डिपो और पंप की पल-पल की रिपोर्ट लें।
अफवाहों पर लगाम: जनता पैनिक न हो, ईंधन का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करना अब संचालकों की सीधी जिम्मेदारी है।
बैठक में 'खास' चेहरों की मौजूदगी
इस हाई-प्रोफाइल बैठक में क्षेत्राधिकारी (CO) सुधाकर पांडेय, नायब तहसीलदार नीतीश शाहनी और प्रवीण गुप्ता समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन के सख्त तेवरों ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब 'ऊपर' की कोई भी 'सेटिंग' काम नहीं आने वाली।
बेबाक टिप्पणी:
प्रशासन जाग तो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सख्ती सिर्फ कागजों और बैठकों तक ही सीमित रहेगी? क्या अखंड राय जैसे रसूखदारों पर वास्तव में नकेल कसी जाएगी या फिर कुछ दिनों बाद यह काला खेल फिर से शुरू हो जाएगा? बेबाक 24 की पैनी नजर इस सिंडिकेट के हर दांव पर टिकी हुई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'