by on | 2026-02-27 21:30:53
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3141
सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने प्लांट के गेट नंबर 2 और 3 को घेर लिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मांग सीधी है— "हमारा हक, हमारा भुगतान।"
मजदूरों का आरोप है कि स्नेहा इंजीनियरिंग, तिरूपती आईडीएल, शिवम इंजिनियरिंग और बीके इंजिनियरिंग जैसे ठेकेदार उनका खून चूस रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों (प्रकाश कुमार, अवध राम, शिवपूजन व अन्य) ने बेबाकी से ठेकेदारों की पोल खोली:
"हमें बस 8 घंटे की ड्यूटी चाहिए। अगर ज्यादा काम लिया जाए तो उसका ओटी मिले और महीने में कम से कम 4 दिन की छुट्टी सुनिश्चित हो ताकि हम भी इंसान की तरह जी सकें।" — आक्रोशित मजदूर
हैरानी की बात यह है कि जहाँ सैकड़ों मजदूर गेट पर चीख रहे थे, वहीं सिस्टम अपनी नींद में मस्त था। जब इस मामले पर प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी से बात की गई, तो उनका जवाब रटा-रटाया था— "मैं बाहर हूँ, मुझे इस विरोध प्रदर्शन या भुगतान संबंधी किसी समस्या की जानकारी नहीं है।" अब सवाल यह उठता है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट की कमान संभालने वालों को अपनी नाक के नीचे हो रहे शोषण की भनक तक क्यों नहीं लगती?
लगभग डेढ़ घंटे तक चले हंगामे और नारेबाजी के बाद, प्रबंधन की ओर से मिले आश्वासन पर मजदूरों ने फिलहाल हड़ताल खत्म की और काम पर लौटे। लेकिन सवाल अभी भी बरकरार है— क्या आश्वासन से पेट भरेगा या मजदूरों के खातों में उनका हक पहुंचेगा?
इन लोगों ने बुलंद की आवाज:
प्रदर्शन में मुख्य रूप से डब्लू साहनी, शुभम, अवधेश, लालू विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, अफसार, राजेश पांडे, कार्तिक, गोपाल, राजाराम पासवान समेत दर्जनों श्रमिक शामिल रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'